Basti News: वांछित जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती, सितम्बर 25 -- Basti News: बस्ती। जिला बदर आरोपी को पैकोलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार इसी थानाक्षेत्र के परसागना निवासी अनिल कुमार चौहान को विभिन्न मुकदमे में वांछित होने के कारण जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर घोषित किया गया था। आरोप है कि निर्धारित समय सीमा के पहले ही वह जिले में लौट आया, जो मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन है। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अनिल अपने व्यक्ति गांव में मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द राजभर ने बताया है कि जिलाबदर के आदेश के उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.