बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: कुदरहा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में गाड़ी साइड करने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मेहनौना निवासी पवन कुमार की तहरीर पर ट्रक के चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना निवासी पवन चौधरी पुत्र भोला चौधरी और अमन चौधरी पुत्र अनिल चौधरी, शनिवार की देर रात किसी काम से लालगंज बाजार गए थे। वापस लौटते समय लालगंज पुल के दक्षिण एक ट्रक चालक सड़क के बीच में वाहन खड़ा कर लघुशंका कर रहा था। यह भी पढ़ें- Basti News: ट्रक चालक ने लोहे की रॉड से बाइक सवार पर किया हमला आरोप है कि पवन चौधरी ने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा करने के लिए कह...