बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बंतला गांव निवासी शशांक उर्फ अमित कुमार शुक्ल (40) पुत्र विनोद कुमार शुक्ला की शनिवार भोर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों की जानकारी ग्रामीणों के अनुसार अमित कुमार सुबह चार बजे घर से निकले थे। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दिया। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना वॉल्टरगंज पुलिस व आरपीएफ को दिया। थोड़ी ही देर में वॉल्टरगंज थाने की पुलिस व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कराकर उसका पंचनामा कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक पर आने-जाने का कोई र...