Basti News: लेखपाल संघ के दबाव में हटाए गए एसडीएम हर्रैया, नाराज लेखपाल कर रहे थे प्रदर्शन
बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया तहसील में लेखपालों के विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन से जारी आदेश में हर्रैया के उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी को उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उन्हें जनपद मुख्यालय पर संबंधित कार्यों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी प्रमाण-पत्र/नजारत की जिम्मेदारी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार बस्ती में तैनात उप जिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार को स्थानांतरित कर हर्रैया का नया उप जिलाधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।गौरतलब है कि हर्रैया तहसील के लेखपाल एसडीएम उमाकांत तिवारी के खिलाफ कई दिनों से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। लेखपाल संघ ने एसडीएम पर मनमाने रवैये का आरोप लगाते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.