Basti News: लिपिक ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख हड़पे, केस दर्ज
बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय बस्ती मंडल में तैनात एक लिपिक द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए कुल 18 लाख रुपये की डिमांड की गई। इसमें से छह लाख रुपये एडवांस के तौर पर ले लिया गया। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगने पर लिपिक ने एक चेक दिया, जो कि बाउंस हो गया। साथ ही पैसा वापस करने से भी मना कर दिया। प्रकरण की शिकायत कोतवाली में की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पैसा हड़पने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत करने का विवरण कोतवाली क्षेत्र के जिगिना निवासी विनोद कुमार शुक्ला ने तहरीर देकर बताया है कि वह बेरोजगार था। इस दौरान उनकी मुलाकात विमल कुमार त्रिपाठी से हुई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.