बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से स्थिर है। सोमवार शाम पांच बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से 37 सेंटीमीटर नीचे 92.360 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह चेतावनी स्तर 91.730 मीटर से 63 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का बढ़ा जलस्तर विक्रमजोत क्षेत्र के दोनों तटबंधों और नदी से सटे तटबंधविहीन गांवों के आसपास दबाव बनाने लगा है। बीडी तटबंध के छतौना मांझा, शम्भूपुर, लकड़ी, पकड़ी संग्राम और अर्जुनपुर में आबादी के पास नदी रुक-रुककर कटान कर रही है। यह भी पढ़ें- Basti News: बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, चेतावनी बिन्दु से 61 सेमी ऊपर वहीं, लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध के सैन्य पड़ाव की भूमि और केशवपुर के पास भी नदी तटबंध...