Basti News: लाल निशान की ओर बढ़ रही सरयू, तटबंध विहीन गांवों में कटान तेज
बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: विक्रमजोत। सरयू नदी पिछले चार दिनों से लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में कटान भी तेज हो गया है। जलस्तर बढ़ने से पशुचारे का संकट भी गहराने लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तटबंध विहीन करीब आधा दर्जन गांवों पर सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही बाढ़ का पानी आबादी में घुस जाता है और जलस्तर घटने पर खेतों में भीषण कटान शुरू हो जाती है। पकड़ी संग्राम, लकड़ी पांडेय, अर्जुनपुर, बेतावा और भौसियां गांवों में नदी धीरे-धीरे कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। ग्रामीण अपनी आंखों के सामने खेतों को नदी की धारा में समाते देखने को मजबूर हैं। कटान के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी बलराम ने बताया कि सरयू नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.