Basti News: लाइन जोड़ने के लिए चार हजार रुपये की मांग
बस्ती, अक्टूबर 4 -- Basti News: सल्टौआ। भानपुर में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती-पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में करीब दस दिनों से बिजली आपूर्ति नही हो रही है। भानपुर उपकेंद्र के जेई से इसकी शिकायत की गई तो वह पोल टूटने का बहाना बनाकर मामले को टाल दिए। लाइनमैन से बात की गई तो उसने लाइन पोल पर जोड़ने के एवज में चार हजार रुपये की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों ने पैसा देने से मना कर दिया, इससे नाराज होकर गांव की आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। हम लोग अधेरे में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान सुबाष चंद्र, आशीष शुक्ल, सतीश, इच्छाराम, मिथलेश, अनिल, मूसे, जीवराखन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.