Basti News: रोटरी क्लब ग्रेटर ने फलदार पौधे रोपे
बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने पौधरोपण किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा के संयोजन में सौ पौधे रोपित किए गए। रोपित पौधों में नीम, पीपल, पाकड़, आम, अमरूद आदि के पौध लगे। डॉ. वर्मा ने कहा कि पौध लगाने से अधिक महत्वपूर्ण उनको जीवित रखना है। यह पौधरोपण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज परिसर में हुआ। रोटरी पदाधिकारियों ने इन पौधों को गोद लेने की बात कही। इस दौरान डॉ. आलोक रंजन, किशन गोयल, राजेश्वरी वर्मा, रामदयाल चौधरी, सुमिर गोयल, डॉ. श्याम नरायन चौधरी, विकास चौधरी, महन्थराम वर्मा, प्रतिभा गोयल आदि ने भागीदारी की। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सेंट आरवी कॉन्वेंट में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.