Basti News: रोटरी क्लब ग्रेटर के बैनर तले 52 ने किया रक्तदान
बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के रोटरी क्लब ग्रेटर व चेरीटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से पांच दिवसीय रक्तदान शिविर में कुल 52 लोगों ने रक्तदान किया। समापन अवसर पर रक्तदान करने वालों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रोटरी क्लब ग्रेटर जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि क्लब व चेरीटेबल ब्लड बैंक की पहल का बेहतर परिणाम आया। उन्होंने कहा कि रक्त की मांग बढ़ती जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं, सर्जरी, पुरानी बीमारियों और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि के साथ, सुरक्षित रक्त की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने कहा कि पांच दिवसीय शिविर में कृष्ण कुमार गुप्ता, अवध बिहारी, वेद रतन, शोभित के साथ ही 52 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डॉ. आलोक रंजन, डॉ. श्यामनरायन चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.