Basti News: रोजगार की तलाश में लखनऊ जाने वाला था शिवम, सुबह पेड़ से लटकता मिला शव
बस्ती, नवम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के परसांव गांव निवासी 19 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह गांव के सिवान में शीशम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक की पहचान शिवम चौहान पुत्र सीताराम के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, शिवम गुरुवार को रोजगार की तलाश में लखनऊ जाने वाला था। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। वह भाइयों में छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। उधर, ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चा है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.