Basti News: रेस्टोरेंट में हत्या मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: बस्ती/देईसांड़, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ कस्बे स्थित यूपी 51 दाना-पानी रेस्टोरेंट के बेसमेंट में रविवार को नग्न अवस्था में मिले अधेड़ की हत्या के दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक देईसांड़ निवासी धीरज चौधरी और संतकबीरनगर के इटौवा गांव निवासी मुलायम यादव पर हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों नामजद आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। संतकबीरनगर के महुली थानाक्षेत्र के भोगीपुर गांव निवासी रामरूप उर्फ झकड़ी (45) पुत्र गंगाराम देईसांड़ बाजार स्थित रेस्टोरेंट में रहकर काम करता था। बीते रविवार दोपहर रेस्टोरेंट के बेसमेंट में उसका शव संदिग्ध परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.