Basti News: रेल ट्रैक के पास बेहोश मिली किशोरी की हालत बिगड़ी, गोरखपुर रेफर
बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में कड़र मंदिर के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में बेहोशी की हालत में मिली किशोरी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां भी उसके होश में न आने व तबीयत बिगड़ती देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। एसएचओ पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि किशोरी की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। उसके होश में आने के बाद ही घटनाक्रम की जानकारी हो सकेगी। बता दें कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे लोगों की नजर कड़र रेलवे ट्रैक के पास किशोरी पर पड़ी थी। उसकी उम्र करीब 12-13 वर्ष आकी जा रही है। वह बेहोश की हालत में थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। अनहोनी की आशंका भांप किसी राह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.