बस्ती, जुलाई 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने अंग्रेजी शराब की तस्करी के दो आरोपितों को पकड़ा है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 47.52 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। टीम ने जब्त शराब की कीमत लगभग 34,320 रुपये आंकी है। पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

तस्करों की पहचान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत रविवार को आरपीएफ पोस्ट बस्ती के प्रभारी निरीक्षक राशिद बैग मिर्जा की अगुवाई टीम चेकिंग अभियान में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने प्लेटफार्म नंबर तीन के पश्चिमी छोर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। उनकी...