Basti News: रुपये के लेनदेन में मारपीट, 10 पर केस दर्ज
बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने रुपये के लेनदेन में गोलबंद होकर मारपीट करने व बलवा करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में कृष्णचंद्र सिंह निवासी गुलौरी बुजुर्ग नचना थाना दुबौलिया ने बताया कि वादी से गांव के कुछ लोगों से रुपये के लेनदेन का विवाद है। इसी विवाद के चलते नचना के हिमांशु सिंह, छबैला के पारूल सिंह, ऊंजी के मनीष सिंह, नरायनपुर के हरिओम सिंह, पकड़ी चौहान के पीयूष सिंह और इनके पांच अन्य साथियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैश होकर घर के पास आ गये और मारपीट करने लगे। बीचबचाव करने वाले सुड्डू दूबे, दिनेश सिंह, अमरेश आदि को भी मारापीटा। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.