Basti News: रुक-रुक कर हो रही बारिश, खेतों में तेज हुई रोपाई, कच्चे मकानों के गिरने का बढ़ा डर
बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में शनिवार की सुबह से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से लगातार हो रही वर्षा से मौसम सुहावना रहा तो खेतों में किसानों की अधिक आमद देखी गई। किसान खेतों में धान की रोपाई तेज कर दिया। इस बारिस से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई जगहों पर जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों की खुशी बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। किसान तेजी से रोपाई कार्य में जुट गए है। वहीं कर्मचारियों को कार्यालय तक जाने में रिमझिम बारिश में भीगते हुए उनको अपने गंतव्य स्थान तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.