बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, हिटी। हाईवे पर कप्तानगंज थानांतर्गत दुधारा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के करीब बाइक छिनैती की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में मामला फाइनेंस से जुड़ा निकला। पुलिस के अनुसार डायल 112 नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि उसने बाइक फाइनेंस कराई थी। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे रोककर मोटरसाइकिल छीन ली और वहां से चले गए। सूचना पर सीओ कलवारी बृजेश सिंह व थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जांच में मामला फाइनेंस से जुड़ा निकला। किस्त जमा न करने के कारण कार सवार रिकवरी एजेंट ने बाइक ले ली थी और कहा था कि पैसा जमा करके बाइक ले जाना। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिं...