Basti News: रास्ते में रोक कर युवक की पिटाई, पांच पर केस
बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने सद्दाम निवासी कड़सरी की तहरीर पर गब्बर, राम अवतार और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि सद्दाम अपनी दवा लेने बस्ती आया था। बस्ती से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के तरफ जा रहा था कि रास्ते के गांव बघाड़ी पहुंचा था कि प्रतिवादी ने लाठी-डंडा दिखाकर रोक लिया। उन्होंने मुझसे पूछा कि कहां जा रहे हो। मैंने अपने गांव का नाम कड़सरी बताया। तभी बिना किसी रंजिश विपक्षी ने मेरे साथ गोलबंद होकर मारपीट की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.