बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विश्वनाथ सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि गत 17 जुलाई की शाम करीब छह बजे उभाई चौराहा थाना दुबौलिया से साग-सब्जी खरीद कर वापस घसर आते वक्त बसंत चौधरी निवासी उभाई तिनपेडिया थाना दुबौलिया ने आवाज देकर रोका। रूकने पर उन्हें अपशब्द कहने लगा। मना करने पर लात-मुक्के से मारापीटा। पटरा से भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पटरे में लगी कील उनके सिर में घुस गई और बेहोश हो गए। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बसंत चौधरी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई सच्चिदानंद दूबे को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...