Basti News: रास्ते में कूड़ा फेंकने की बात को लेकर मारपीट
बस्ती, अगस्त 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस ने रास्ते में कूड़ा फेंकने की बात को लेकर मारपीट की घटना में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के कच्चीपुर निवासी वन्दना पत्नी दिलीप कुमार का आरोप है कि गत सात अगस्त की सुबह रास्ते में कूड़ा फेंकने को लेकर उनके सगे पट्टीदारों ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की। साथ ही जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शांति, सूरज, विनोद निवासीगण कच्चीपुर और दुर्गेश निवासी पुरैना थाना पैकोलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.