Basti News: रास्ता बंद करने का विवाद, एक व्यक्ति को पीटा तो चार पर हुआ मुकदमा
बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की दो घटनाओं में केस दर्ज किया है। ढोरिका निवासी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने घर के पास टहल रहे थे। तभी विपक्षियों ने बिना किसी बात के उन्हें मारापीटा। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी मोहल्ले के आरोपी अमन निषाद, गोविन्द, अनिल और सत्यम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रसूलपुर निवासी नन्दलाल चौधरी की तहरीर पर रास्ता बंद करने के विवाद में मारपीट के आरोप में इसी गांव के मनीष, सतीश, रवीश और जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.