Basti News: रालोद नेताओं ने सीएचसी की गिनाई कमियां, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
बस्ती, अक्टूबर 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी एवं जिला महासचिव सुनील पांडेय, परशुराम यादव, महाजन चौधरी आदि ने सीएमओ डॉ. राजीव निगम को ज्ञापन सौंपा। सीएचसी मुंडेरवा की बदहाली से अवगत कराते हुए रालोद नेताओं ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग किया। ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारी के अभाव में एक्स-रे मशीन संचालित नहीं हो रही है। नियमों को दरकिनार कर डॉ. मेहताब और डॉ. शिप्रा आदि कई सालों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। चिकित्सक ड्यूटी में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। जांच मशीनों का संचालन केमिकल के अभाव में नहीं हो पा रहा है। सुविधाएं रहते हुए जनता को अस्पताल से बाहर जाकर निजी पैथालोजी में भारी फीस देकर जांच करानी पड़ रही है। इससे सरकार की निशुल्क चिकित्सा सेवाओं की मंशा हाशिये पर है। सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.