Basti News: राम जानकी तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के राम जानकी तिराहे पर दीपोत्सव देखकर अयोध्या से घर लौट रहे दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। एक बाइक पर बिठूरी निवासी आकाश (25) पुत्र रामराज, मगेरवा निवासी रविप्रकाश (24) पुत्र जय सिंह और संतकबीरनगर जिले के दुधारा निवासी उमेश चौधरी पुत्र चंद्र सवार थे। तीनों अयोध्या में दीपोत्सव देखने गए थे। देर शाम घर लौटते समय राम जानकी तिराहे पर आगे चल रही दूसरी बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी बाइक उससे भिड़ गई।दूसरी बाइक पर दुबौलिया बाजार निवासी अभिषेक सिंह (30) पुत्र सूर्यवंशी सिंह और श्रीराम चौहान (32) पुत्र बड़कन चौहान सवार थे। हादसे में दोनों भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.