Basti News: रामलीला देखने जाने वालों पर की अभद्र टिप्पणी, 15 पर केस
बस्ती, अक्टूबर 21 -- Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज थाने के चमरहिया चौराहे पर रामलीला देखने जाने वालों पर अभद्र टिप्पणी की गई। यह टिप्पणी महिलाओं को लेकर गई। इस पर पुरूषों ने टोका तो उन्हें घेर कर पिटाई कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में श्याम सुंदर निवासी चमरहिया थाना वाल्टरगंज ने बताया कि गांव के सुजल, मुकेश, शत्रुघन व अन्य लोग रामलीला देखने जा रहे थे। इसी दौरान तिराहे पर मौजूद विपक्षी ने महिलाओं और रामलीला देखने को लेकर अभद्र टिप्पणी की। मना मरने पर सभी ने मारपीट किया। इस मामले में पुलिस ने राहुल, गोविन्द निवासी धमौरा व 12-13 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.