Basti News: रामनगर में जुआ खेलते तीन लोग धराए, नौ हजार रुपया मिला
बस्ती, अगस्त 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जुआ खेलने की सूचना पर सोनहा पुलिस ने रामनगर गांव में छापेमारी किया। मौके से जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर गांव के लिलामरार पोखरे के दक्षिणी किनारे जंगल में पीपल के पेड़ के नीचे हार जीत की बाजी लगाते हुए जुआ खेला जा रहा है। थानाध्यक्ष महेश सिंह व एसएसआई द्वारिका प्रसाद की टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से फड़ पर 7970 रुपये, जामा तलाशी में 1190 रुपये व ताश के पत्ते बराम हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.