Basti News: रात से रुक-रुक कर होती रही बरसात, पुरानी बस्ती में बिजली गिरने से इलेक्ट्रानिक उपकरण जले
बस्ती, सितम्बर 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में शनिवार को सुबह से बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। यह बरसात शुक्रवार आधी रात से ही रुक-रुक होती रही। देर रात अचानक आसमान में गरज चमक के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की सी हवा के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई घंटे तक लागातर बारिश होने से शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। वहीं खेतों में धान की फसलों को काफी फायदा मिला। बारिश का सिलसिला शनिवार को सुबह 10 बजे तक जारी रहा। भोर से बारिश शुरू होने से स्कूली बच्चों व कामकाजी लोगों को कार्यालय निकलने में परेशानी का सामाना करना पड़ा। शहर के स्टेशन रोड, दक्षिण दरवाजा, पांडेय बाजार सहित अन्य जगहों पर जलजमाव की समस्या बनी रही। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी हुई। देर रात से बारिश शुरू हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.