Basti News: रातभर गुल रही बिजली, टिनिच फीडर के 4500 उपभोक्ता बेहाल
बस्ती, अगस्त 13 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। टिनिच फीडर की बिजली व्यवस्था करीब 4,500 उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शिवपुर, आमा और अजगवा जंगल क्षेत्र के करीब 56 गांवों में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बुधवार रात भी बिजली कटौती ने लोगों को रातभर परेशान किया। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गया, जिसके कारण उपभोक्ताओं को उमस और अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। उपभोक्ताओं का कहना है कि शाम होते ही विद्युत विभाग की ओर से ग्रुप पर दो घंटे की रोस्टिंग का संदेश भेज दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: शाम होते ही मोबाइल बंद कर लाइनमैन गायब, पूरी रात नहीं मिलती बिजली लेकिन निर्धारित समय के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होती। कई बार कटौती तीन घंटे तक पहुंच जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.