बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती, हिटी। जिले के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय मास्टर्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता के विजेता 31 अक्टूबर और एक नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।मास्टर एथलीट प्रतियोगिता की सौ मीटर दौड़ के 30 वर्ष आयु वर्ग में राज कुमार और 40 वर्ष आयु वर्ग में विक्रम प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ के 30 वर्ष पुरुष वर्ग में विवेक सिंह और महिला वर्ग में राजकुमारी सोनी प्रथम रहीं, जबकि सरोज देवी दूसरे स्थान पर रहीं। 35 वर्ष आयु वर्ग में विजय दुबे ने पहला और दिलीप शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष आयु वर्ग में श्रुति अग्रहरि प्रथम रहीं। 45 वर्ष आयु वर्ग में रमेश कुमार ने पहला और जितेंद्र सिंह गुड्डू न...