Basti News: रहस्यमय हाल में किशोरी लापता, केस दर्ज
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि गत 30 अगस्त को उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई। उन्हें आशंका है कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कर खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.