बस्ती, जुलाई 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जमीन रजिस्ट्री के नाम पर पैसा हड़पने के आरोप में परसरामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। परसरामपुर थाने के निपनिया निवासी झिनकू प्रसाद का आरोप है कि विपक्षियों ने जमीन की रजिस्ट्री करने के नाम पर उनसे पैसा ले लिया। लेकिन न ही जमीन की रजिस्ट्री की और न ही पैसा वापस कर रहे हैं। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसओ विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मेढाये निवासी अवधेश वर्मा और बाबूलाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...