बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: हरैया। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को हरैया थाना के देवरी पुरवा में पारंपरिक आल्हा गायन का आयोजन हुआ। आल्हा गायक राजकुमार चौधरी ने 'माड़व की लड़ाई' का प्रसंग प्रस्तुत कर श्रोताओ को वीरगाथा के रोमांच से जोड़ दिया। आल्हा की वीर रस से भरी प्रस्तुति और ढोलक की थाप पर देर रसाम तक श्रोता झूमते रहे और भरपूर उन्होंने आल्हा का आनन्द लिया। आल्हा गायन के दौरान वीर रस की प्रस्तुति ने माहौल में जोश भर दिया। रणभूमि में वीरों की हुंकार और लड़ाई के प्रसंगों ने श्रोताओं को बांधे रखा। कलाकार की दमदार आवाज के साथ ढोलक की थाप ने कार्यक्रम में रोमांच और बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन श्रोताओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ...