बस्ती, अक्टूबर 6 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर में प्रमुख चौराहों से लेकर वार्डों में अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। मार्गों पर अतिक्रमण के शहर की सुदंरता प्रभावित हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को रंजीत चौराहे पर अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। ईओ अंगद गुप्ता की अगुवाई में जेसीबी और ट्राली के साथ टीम पहुंची। टीम ने सड़क की पटरियों पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया। पटरियों पर रखे अवैध अतिक्रमण को जब्त करने के साथ ही सड़क पुन: अतिक्रमण नहीं करने की चेतवानी दी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अतिक्रमण हटाओ अभियान: सख्ती के साथ ​दुकानों के बाहर रखे सामान, बोर्ड, पोस्टर बैनर जब्त नगर पालिका की टीम रंजीत चौराहे पर सोमवार को अवैध अतिक्रमण...