Basti News: रंजिश को लेकर विवाद, 10 पर केस दर्ज
बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के उभाई गोसाई पुरवा निवासी पूनम देवी का आरोप है कि विपक्षियों ने गत 18 अगस्त को पुरानी रंजिश को लेकर उनके सहन पर चढ़कर मड़ई को उजाड़ दिया। उनकी 50-60 भेड़-बकरियों को मारकर खदेड़ दिया। इनमें से 15 भेड़ लापता हो गई और दो भेड़ों को कुत्तों ने काट कर मार डाला। इसकी उलाहना देने पर विपक्षियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी परमात्मा, जगन्नाथ, प्रभुनाथ समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.