बस्ती, अक्टूबर 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मेधा पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, यूजीसी के नए कानून की वापसी सहित सात सूत्री मांगों को लेकर गांधीकला भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के निकट 48वें दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल आन्दोलनकारियों ने पितृ पक्ष में अधिकारों के लिये संघर्ष के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले ज्ञात, अज्ञात लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही चूरा, दही खिलाकर पितरों को विदाई दी गई। मेधा पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि 48 दिन के लंबे धरने के बावजूद अभी तक केंद्र सरकार के स्तर पर कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक मेधा का धरना अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान उमेश पाण्डेय, विशाल सिंह, दीपक शुक्ला, बृजेश द्विवेदी, अजय चौधरी समेत मेधा के...