Basti News: युवती संग मंगेतर ने किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवती को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर जल्द ही शादी होने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने दहेज की मांग की। वधू पक्ष ने दहेज की रकम दे दी तो अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। अधिक दहेज दे पाने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस में करने पर युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। रुधौली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
पीड़िता की शिकायत रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.