Basti News: युवती को फोन कर दी ब्लैकमेल करने की धमकी
बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र की एक युवती को फोन पर शादी तोड़ने और ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि लालगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला आरोपी राजन, उनकी लड़की को फोन पर शादी तोड़ने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.