बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र में युवती के साथ अश्लील हरकत की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी जगदीश ने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। उसे घर से भगा ले जाने के लिए पैसा का प्रलोभन देने के साथ ही डराया व धमकाया। गत 19 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटियां गांव में गेहूं की कटाई करने गई थीं। तभी उन्हें गन्दी-गन्दी बात कहने लगा। मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसी समय अन्य विपक्षी भी वहां पहुंच गए। अपशब्द कहते हुए मारापीटा। लालगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी जगदीश समेत पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई दिनेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...