बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रूधौली थानाक्षेत्र के सुरवार कला गांव में गुरुवार सुबह 28 वर्षीय युवक ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कमरे में मिला युवक का शव सुरवार कला निवासी सूरज वर्मा पुत्र स्व. मनीराम वर्मा कोलकाता में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। करीब एक माह पहले वह घर आए थे। गुरुवार सुबह मकान के अंदर कमरे में उनका शव पंखे की कुंडे से लटका मिला। बड़े भाई ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में पसरा मातम मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अव...