Basti News: युवक का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला शव
बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: पैकोलिया। एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अन्दर पंखे के सहारे दुपट्टे से बंधा लटका शव मिला। सोनू गौतम (25) पुत्र फौजदार निवासी मजगवां ने घर के अन्दर कमरे में पंखे के सहारे लटक कर जान गंवाई। परिजन गुरुवार को सुबह उठकर धान की रोपाई के लिए खेत में चले गए। जब दोपहर में घर आए तो देखा कि सोनू गौतम का शव लटक रहा है। दरवाजे की कुंडी बन्द नहीं थी। मृतक की शादी करीब दो माह पूर्व हुई थी। पत्नी करीब एक सप्ताह से मायके में है, जबकि पिता दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी का जुगाड़ करते हैं। वे सूचना पर दिल्ली से चल चुके हैं, जबकि पत्नी नीलम भी सूचना पर ससुराल पहुंच चुकी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.