बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मौसम के बदलते रुख ने त्वचा संबंधी बीमारियों की परेशानी बढ़ा दी है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस के कारण लोग त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव और अत्यधिक पसीना आने से फंगल इंफेक्शन, दाद, एलर्जी समेत अन्य त्वचा रोग बढ़ रहे हैं। इन दिनों हर्पीज जोस्टर (अधेड़ी) के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। पहले जहां महीने में 15 से 25 मरीज हर्पीज जोस्टर के इलाज के लिए पहुंचते थे, वहीं अब इनकी संख्या करीब तीन गुना हो गई है। मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में सोमवार को 300 से अधिक मरीज पहुंचे। यह भी पढ़ें- Roorki News: अस्पताल में त्वचा रोगियों की बढ़ी भीड़, उमस और बारिश बनी वजह ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। दाद, एलर्जी...