बस्ती, अगस्त 28 -- Basti News: बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के कोहरायें-पटखापुर मार्ग पर घर के पास मोबाइल से बात कर रहे व्यक्ति से पल्सर सवार तीन उचक्के मोबाइल छीनकर फरार हो गए। परिजनों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन छावनी थानाक्षेत्र के पटखापुर के पास हाईवे से खतमसराय की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने रातभर उचक्कों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। कोहरायें निवासी पीड़ित शिवमूर्ति वर्मा पुत्र गया दत्त ने बताया कि उनका घर पटखापुर संपर्क मार्ग पर है। वह रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद मोबाइल से रिश्तेदारी में बात कर रहे थे।इसी दौरान परसरामपुर की ओर से पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक बिना हेलमेट के आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। पीड़ित के अनुसार मोबाइल के कवर में छह सौ रुपये भी रखे थे। घटना की सूचना प...