बस्ती, अगस्त 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले की रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी की संयुक्त टीम ने बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 38 हजार बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा रासिद बेग ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीसीटीवी फुटेज व निगरानी के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चार व पांच अगस्त की रात रेलवे स्टेशन के यात्री विश्रामालय में सो रहे यात्री की जेब से मोबाइल फोन व 2900 नकद चोरी किए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जिनवां गांव निवासी सुरेन्द्र सोनी (39) पुत्र अयोध्या प्रसाद...