Basti News: मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चला रहे थे बाइक, तीन का हुआ चालान
बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अवैध हूटर-सायरन के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 21 से 30 जुलाई तक चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार ने अभियान चलाकर तीन वाहनों का चालान कर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एआरटीओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी वाहनों समेत सभी वाहनों में अवैध हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ऐसे उपकरणों की बिक्री या फिटमेंट करने वाले गैराज व दुकानों की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.