बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। दुकान से लौट रहे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। आरोप है कि रास्ते में रोक कर विपक्षियों ने बुरी तरह से मारापीटा। साथ ही जेब में रखे रुपये भी छीन लिया। शोर मचाने पर मदद को लोग पहुंचे तो आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग निकले। प्रकरण में कोर्ट ने पैकोलिया पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच आदेश दिया। पैकोलिया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बनकटवा जोत कन्हई निवासी सुरेश चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 21 अक्तूबर 2025 को दिन में करीब 2 बजे उनके मोबाइल पर विपक्षी सूर्यांश सिंह ने अपने मोबाइल नम्बर से लगातार कई बार फोन किया। फोन पर उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमक...