Basti News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार चार बच्चों का सामान्य प्रसव
बस्ती, अक्टूबर 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में प्रसव का मामला सामने आया है। यहां पहली बार एक प्रसूता ने चार बच्चों को सामान्य प्रसव से जन्म दिया। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के इस मामले में करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना मिश्रा की टीम ने प्रसव कराया। प्रसव के दौरान एक नवजात मृत मिला, जबकि तीन नवजातों को कम वजन के कारण एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में मां और तीनों नवजातों का इलाज चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि मेडिकल कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार और उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने टीम को बधाई दी।
प्रसव कराने का निर्णय कलवारी थानाक्षेत्र की 29 वर्षीय प्रसूता को बुधवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ओपेक अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.