Basti News: मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में भरा पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल
बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली के आवासीय परिसर में बरसात का पानी भर गया है। आवासीय परिसर में गंदा पानी भर जाने से चिकित्सक से लेकर अन्य स्टॉफ परेशान हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ड्यूटी पर जाने वालों व विद्यालय जाने वाले बच्चों को इसी गंदे पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है।परिसर में मेडिकल कॉलेज के लगभग 200 परिवार रहते हैं, इनमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ व कार्यालय स्टॉफ शामिल हैं। बरसात होने के साथ ही आवासीय परिसर में पानी भर जाता है। इसके अलावा आवास परिसर को जाने वाली सड़क पर भी पानी भर जाता है। इसी गंदे पानी में घुसकर लोगों को जाना पड़ता है। बरसात के कारण जहरीले सांप भी निकलने लगे हैं, जिससे लोगों को पानी में घुसने से खतरा महसूस होता है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.