Basti News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सेंट्रल एसी से पानी का रिसाव
बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लगे सेंट्रल एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण पानी का रिसाव होने लगा है, जिससे मरीजों और चिकित्सकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को शुरू हुई तकनीकी समस्या सोमवार को भी बनी रही। सेंट्रल एसी के पाइप में लीकेज होने से इमरजेंसी वार्ड में लगातार पानी टपकता रहा। पानी के रिसाव के कारण वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज में बाधा उत्पन्न हो रही है और फर्श भी गीला रहने से असुविधा बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि एसी से हो रहे पानी के रिसाव की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दे दी गई है। वहीं, मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि एसी से टपक रहे पानी के छींटे मरीजों के बेड तक पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.