Basti News: मेडिकल कैंप में 25 को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा अनुभाग की ओर से दुबौलिया ब्लॉक में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। सीएमओ की ओर से गठित चिकित्सकों की टीम में आर्थो सर्जन डॉ. सुबोध चंद यादव, नेत्र सर्जन डॉ. वीके यादव, डॉ. एसएस कन्नौजिया, ईएनटी सर्जन डॉ. दिलीप मौर्य और न्यूरो साइकेट्रिस्ट शामिल रहे। चिकित्सकों की टीम ने कैंप में 65 बच्चों की जांच की। जांच के बाद 25 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर रामनिहाल, अमर प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, सीमा यादव, रमाकांत पाठक, अनिरुद्ध चौधरी, हरेंद्र प्रसाद, अभिषेक पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच में 74 बच्चों की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.