Basti News: मृत्यु प्रमाण-पत्र में तत्परता, जन्म प्रमाण-पत्र में वर्षों की सुस्ती
बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती। परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने में परिजन जहां देर नहीं कर रहे हैं, वहीं जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने में वर्षों की देरी सामने आ रही है। नगर पालिका में पहुंच रहे आवेदनों में कई ऐसे मामले हैं, जिनमें 25 से 30 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग रिकॉर्ड तलाश रहे हैं। कुछ लोग तो अपने पिता और दादा के जन्म प्रमाण-पत्र के लिए भी नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। नौकरी, पासपोर्ट और विदेश जाने के लिए दस्तावेज की जरूरत पड़ने पर पुराने जन्म रिकॉर्ड की तलाश तेज हो गई है। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक, रोजाना करीब 20 से 25 लोग पुराने जन्म प्रमाण-पत्र से संबंधित जानकारी और रिकॉर्ड की तलाश में पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है, जिन्हें नौकरी, पासपोर्ट या विदेश जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.