बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के मामले में 30 लोगों के खिलाफ बलवा, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, मारपीट, 7 सीएलए समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अब पुलिस ने इस घटना से जुड़े दो अन्य आरोपितों को भी दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपितों में नामजदगी के अलावा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी भी शामिल हैं। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया जा चुका है। पुलिस टीमें इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हैं। गत 26 अक्तूबर को रात करीब 11 बजे पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में एक स्थान पर मूर्ति संचालकों से विवाद हो गया था। यहां पर पहले से कुछ तनाव था,...